आयरलैंड में सादोपुर की बेटी का परचम यूसीडी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में अनुष्का बैसौया की ऐतिहासिक जीत, एशिया से पहली ग्रेजुएट ऑफिसर बनीं

0
24

जन वाणी न्यूज़

आयरलैंड में सादोपुर की बेटी का परचम

यूसीडी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में अनुष्का बैसौया की ऐतिहासिक जीत, एशिया से पहली ग्रेजुएट ऑफिसर बनीं

रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता

गौतमबुद्धनगर । जनपद गांव सादोपुर की होनहार बेटी अनुष्का बैसौया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। आयरलैंड की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी University College Dublin में हुए छात्र संघ चुनाव में अनुष्का ने अमेरिका और आयरलैंड सहित कई देशों के उम्मीदवारों को हराकर ग्रेजुएट ऑफिसर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

यह चुनाव UCD Students’ Union के अंतर्गत होता है, जो विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख निकाय है। यह संगठन छात्रों के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुष्का बैसौया एशिया से इस पद पर चुनी जाने वाली पहली छात्रा बनी हैं। वर्ष 2026–27 के कार्यकाल में वह यूसीडी छात्र संघ का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनके हितों की पैरवी करने का कार्य करेंगी।

अनुष्का, गाजियाबाद स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनी Shriram Pistons & Rings Ltd. में वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार की पुत्री तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक ब्रह्म महाशय जी की पौत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव सादोपुर और आसपास के क्षेत्र में भी गर्व और खुशी का माहौल है।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में छात्र नेतृत्व के इतने बड़े पद पर पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुष्का की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, प्रतिभा और शिक्षा के बल पर गांव की बेटियां भी वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं।

अनुष्का बैसौया की इस उपलब्धि पर परिवार, क्षेत्र और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय बेटियां आज विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परचम लहरा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here