जन वाणी संवाददाता
- पिलखुवा । उप जिलाधिकारी न्यायालय धौलाना के आदेश के अनुसार पब्लिक संपत्ति क्षतिपूर्ति अधिनियम के अंतर्गत आठ कब्जाधारियों के मकान पर लाल निशान लगाए गए। जिसमें पूर्व अध्यक्ष भारत कुमार के मकान पर भी निशान लगाया गया। लाल निशान लगाते समय मौके पर मौजूद अधिकारियों व पुलिस बल को देख काफी भीड़ भी रही। वहीं नगर पालिका के इस कार्य से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
- पिछले छह वर्षों से मोहल्ला मोटर स्टैंड पर आठ मकानों केअतिक्रमण का मामला विवाद में चल रहा था। इसके निस्तारण के लिए एक वाद न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट के यहां विचाराधीन था। 23 जुलाई को न्यायालय ने तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद जमीन से अतिक्रमण को ध्वस्त करने के आदेश पारित किए थे। आदेश मिलने के बाद रही सही कसर नगर पालिका ने सोमवार को कार्रवाई कर पूरी कर दी है। कार्रवाई में पूर्व अध्यक्ष भारत कुमार, रामनाथ के मकान सहित सभी आठ मकानों पर लाल निशान लगाया गया।
- अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में संपत्ति कर अधिकारी चरणपाल लेखपाल रितेश कुमार धौलाना की देखरेख में आज आठ मकान पर लाल निशान लगाए गए।
- लेखपाल नीतीश कुमार ने बताया अभी कुछ और मकान पर निशान लगाए जाने थे लेकिन उन भवन स्वामी ने यह कहकर हमें रोक दिया कि हमारा बाद न्यायालय में चल रहा है 5 अगस्त की तारीख लगी हुई है तब तक हमें मौका दिया जाए न्यायालय में वाद के चलते कुछ भावनाओं को आज छोड़ दिया गया है जिन पर 5 अगस्त के बाद कार्यवाही सम्भव है।