मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, अवैध तमंचा व बिना नंबर बाइक बरामद

0
24
Oplus_131072

रविन्द्र बंसल प्रधान / संपादक जन वाणी न्यूज़ 

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, अवैध तमंचा व बिना नंबर बाइक बरामद

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित अभियुक्त पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया

गाजियाबाद । थाना मसूरी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी 2026 को थाना मसूरी पुलिस टीम नाहल जेल मार्ग पर बंबे के पास मसूरी की ओर जाने वाले तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार मसूरी की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर बाइक सवार ने वाहन नहीं रोका और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद वह बाइक मोड़कर फरार होने लगा।

 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अबरार पुत्र अनवार, निवासी ग्राम पिपलैडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ बताया। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी सहित करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी का विवरण:

 

1 अवैध तमंचा (.315 बोर)

 

1 खोखा कारतूस

 

1 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

 

1 स्पलेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

 

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

थाना मसूरी पुलिस टीम

 

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here