बिहार का चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने पहला एनकाउंटर किया है, पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई और गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास उर्फ ​​राजा मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

0
33
Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                   

बिहार का चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने पहला एनकाउंटर किया है, पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई और गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास उर्फ ​​राजा मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

पटना। जानकारी के अनुसार आरोपी विकास अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री में संलिप्त था। अधिकारियों के अनुसार, गोपाल खेमका की हत्या के समय वह शूटर उमेश के साथ भी था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विकास उर्फ ​​राजा (29) कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर विकास की तलाश में देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर दमरिया घाट पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस कर्मियों को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और गोलियां भी चलाईं। अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह मारा गया।’’ उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई है। अधिकारी ने बताया कि मौके से एक पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आशंका है कि विकास ने ही खेमका की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मुहैया कराया था।’’ पुलिस ने पहले ही उमेश राय नामक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिस पर सुपारी देकर हत्या कराने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भाड़े के हत्यारे को पटना से गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है। हम उचित समय पर और जानकारी साझा करेंगे।’’ खेमका की शुक्रवार सुबह पटना के गांधी मैदान इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे की सात साल पहले हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here