शादीशुदा प्रेमी पर पत्नी को तलाक का दबाव बना रही थी, इंस्टा की गर्लफ्रेंड गुस्से में प्रेमी ने ले ली जान

0
34
                  रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                                                                      शादीशुदा प्रेमी पर पत्नी को तलाक का दबाव बना रही थी, इंस्टा की गर्लफ्रेंड गुस्से में प्रेमी ने ले ली जान
                                                                                                                 गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना इलाके के मोहननगर की रहने वाली सोनिया (33) की उसके ही प्रेमी फर्रुखाबाद निवासी किशनपाल ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव 18 जून को उसके ही घर में मिला था। 21 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम से हुई थी दोनों की दोस्ती पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी दोस्ती सोनिया से इंस्टाग्राम पर हुई थी। तब सोनिया शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। दोस्ती प्यार में बदली और मिलना-जुलना शुरू हो गया। करीब एक वर्ष पहले उसकी भी शादी हो गई। वर्तमान में उसकी एक माह की बेटी है। 
सोनिया उस पर पत्नी को छोड़ने और शादी करने का दबाव बना रही थी। यहां तक कि हर महीने परिवार को प्रेम-संबंध के बारे में बताने की धमकी देकर रुपये भी ऐंठ रही थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई।
18 जून की दोपहर वह महिला के घर पहुंचा और बच्चों के सोने के बाद गले पर दुपट्टा रखकर हाथ से दबा दिया। इसके बाद फर्रूखाबाद स्थित अपनी ससुराल में जाकर छिप गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here