मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवेदनों के 11 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने किए चैक वि​तरित

0
32
  1. रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                                           

    मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवेदनों के 11 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने किए चैक वि​तरितभाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सामर्थ्यवान बनाने हेतु संकल्पित: विधायक
    हर व्यक्ति को सक्षम, सम्पन्न एवं खुशहाल बनाना ही सरकार का प्रयास: विधायक
    गाजियाबाद।  मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ.प्र. के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवेदनों के लाभार्थियों को शासनादेश में निर्दिष्ट धनराशि का मुख्यमंत्री  द्वारा जनपद अम्बेडकर में चयनित लाभार्थियों को डिजिटल चैक वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में  नन्दकिशोर गुर्जर,  विधायक लोनी,  विधायक श्रीमती मन्जू सिवाच विधानसभा मोदीनगर एवं श्रीमती ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में देखा गया। इस मौके पर गणमान्य अतिथियों द्वारा चयनित 11 लाभार्थियों को अंकन पाँच-पाँच लाख रूपये एवं दिव्यॉग लाभार्थी को 2,50,000/- रूपये धनराशि का चैक वितरण किया गया। इस मौके जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सामर्थ्यवान बनाने हेतु संकल्पित है। हर व्यक्ति को सक्षम, सम्पन्न एवं खुशहाल बनाना ही सरकार का प्रयास है और इसी क्रम में लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशा.), अपर जिलाधिकारी (वि./ रा.), उपजिलाधिकारी मोदीनगर, लोनी, तहसीलदार मोदीनगर, नायब तहसीलदार गाजियाबाद एवं जनपद के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें।मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवेदनों के 11 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने किए चैक वितरित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here