गंदगी के अंबार एवं गंदे पानी के भराव से गिरी मार्केट के निवासियों का जीना हुआ दुश्वार

0
68
                    रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़                        

गंदगी के अंबार एवं गंदे पानी के भराव से गिरी मार्केट के निवासियों का जीना हुआ दुश्वार

लोनी। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गिरी मार्केट जो में बस स्टैंड पर स्थित है में गंदगी एवं गंदे पानी के भराव के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गिरी मार्केट कॉलोनी के निवासी नगर पालिका से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कॉलोनी में जल भरा वी एवं जगह-जगह पहले गंदगी से छुटकारा दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कॉलोनी में चारों ओर फैली गंदगी एवं नालों के चौक हो जाने के कारण सीवरेज का पानी गली में पहरा है। जिसके चलते लोगों का गलियों से गुजरा दुश्वार हो गया है। गंदे पानी के भराव एवं गंदगी के कारण क्षेत्र में भारी बदबू का साम्राज्य है। बदबू के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर गंदगी व गंदे  पानी के भराव के कारण संक्रामक रोग भी कॉलोनी में तेजी से फैल रहे हैं। प्रत्येक परिवार में कोई ना कोई व्यक्ति संक्रामक रोगों से ग्रस्त है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लोग इस और से आंख मूंदे हुए हैं। जबकि यहां के निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है गंदगी एवं गंदे पानी के भराव के चलते वर्ष भर मच्छरों का भी भारी प्रकोप कॉलोनी में बना रहता है। जिसके चलते मच्छरों द्वारा फैलाई जाने वाली बीमारियां भी कॉलोनी में तेजी से पनप रही है। लोग नगर पालिका एवं जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों में भारी आक्रोश है। कॉलोनी वासियों का गुस्सा कभी भी फुटकर सड़क पर आ सकता  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here