पत्नी से प्रेम संबंध होने के शक में सिपाही ने की दो दोस्तों की हत्या

0
68
                रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  /  जन वाणी न्यूज़                          

लखनऊ। राजधानी के काकोरी मे लखीमपुर पुलिस में तैनात एक सिपाही महेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी। सिपाही ने अपनी पत्नी के माध्यम से दोस्त मनोज व रोहित को देर रात ईंट भट्ठे के पास बुलाया और फिर गले और सिर पर धारदार हथियार से वारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। 
पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह सिपाही की पत्नी से मृतक मनोज की आशिकी की बात सामने आई है।जिसके बाद आरोपी ने रोहित को 1 बार जबकि मनोज पर 18 से 20 बार धारदार हथियार से वार किए।पुलिस को शक है कि इस हत्या में आरोपी के साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। अब सिपाही महेंद्र व उसकी पत्नी सहित 4 गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या हुआ खुलासा
मृतक मनोज का सिपाही की पत्नी से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला की शादी 2018 बैच के सिपाही से डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद भी मनोज और महिला दोनों ही एक दूसरे के साथ संपर्क में थे।
कैसे बनी डबल मर्डर की भूमिका..
सिपाही ने पत्नी को दो विकल्प दिए या तो वह उसके साथ रहे या मनोज के पास चली जाए। पत्नी ने सिपाही के साथ रहने का फैसला किया। फिर इसके बाद सिपाही ने पत्नी से कहा कि वह मनोज को मिलने के लिए एकांत मे बुलाए और पत्नी ने ऐसा ही किया। मगर वह अकेला नहीं आया.. ऐसे मे उसे मनोज के साथ रोहित को भी मारना पड़ा। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विधिक  कार्रवाई शुरू कर दी है।लखनऊ। राजधानी के काकोरी मे लखीमपुर पुलिस में तैनात एक सिपाही महेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी। सिपाही ने अपनी पत्नी के माध्यम से दोस्त मनोज व रोहित को देर रात ईंट भट्ठे के पास बुलाया और फिर गले और सिर पर धारदार हथियार से वारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह सिपाही की पत्नी से मृतक मनोज की आशिकी की बात सामने आई है।जिसके बाद आरोपी ने रोहित को 1 बार जबकि मनोज पर 18 से 20 बार धारदार हथियार से वार किए।पुलिस को शक है कि इस हत्या में आरोपी के साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। अब सिपाही महेंद्र व उसकी पत्नी सहित 4 गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या हुआ खुलासा
मृतक मनोज का सिपाही की पत्नी से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला की शादी 2018 बैच के सिपाही से डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद भी मनोज और महिला दोनों ही एक दूसरे के साथ संपर्क में थे।
कैसे बनी डबल मर्डर की भूमिका..
सिपाही ने पत्नी को दो विकल्प दिए या तो वह उसके साथ रहे या मनोज के पास चली जाए। पत्नी ने सिपाही के साथ रहने का फैसला किया। फिर इसके बाद सिपाही ने पत्नी से कहा कि वह मनोज को मिलने के लिए एकांत मे बुलाए और पत्नी ने ऐसा ही किया। मगर वह अकेला नहीं आया.. ऐसे मे उसे मनोज के साथ रोहित को भी मारना पड़ा। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here