
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चौधरी चैनपाल को जनपद का अध्यक्ष नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी एवं एक दूसरे को बधाई दी। वहीं वही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का भी दिन भर तांता लगा रहा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसके तहत भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता चौधरी चैनपाल पावी को जनपद गाजियाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे ही चौधरी चैनपाल के नाम की घोषणा हुई तो जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड गई । भाजपा के नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस निर्णय की सराहना की। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना था कि चौधरी चैन पाल पुराने एवं कर्मठ कार्यकर्ता है। वह हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं। और पिछले कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी में संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को जनपद में मजबूत किया है। वह मंडल अध्यक्ष से लेकर जिले के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी ने अबकी बार सराहनीय और सही निर्णय लिया है पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता को जनपद की कमान सौंप गई है। चौधरी चैन पाल जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता है। उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी। उन्हें संगठन का पुराना अनुभव रहा है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना था कि अधिकांश जिला अध्यक्ष अब से पहले कार्यकर्ताओं के ऊपर थोपे गए जो दूसरे दलों से आए। लेकिन चौधरी चैन पाल को गाजियाबाद जनपद का जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सराहनीय कार्य किया है। इससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रविवार को जब से चैन पाल के जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई है, तभी से कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा आनेकों स्थानों पर चौधरी चैन पाल के जिला अध्यक्ष बनने पर मिठाइयां बांटी गई वह ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया गया। कुल मिलाकर भाजपा ने चौधरी चैनपाल को जिला अध्यक्ष बनाकर गाजियाबाद जनपद में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है। नाराज और पुराने कार्यकर्ताओं को भी साधने का प्रयास किया गया है। इसका मुख्य कारण चौधरी चैनपाल का पुराना कार्यकर्ता होना एवं सभी को साथ लेकर चलने कि उनकी शैली को माना जा रहा है। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष के बारे में कार्यकर्ताओं में आम चर्चा है कि उनमें समर्पण एवं सब को साथ लेकर चलने की अनूठी कला है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक चौधरी चैन पाल को पार्टी द्वारा एक बार लोनी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन उनका समर्पण इतना बड़ा था कि उन्होंने पार्टी संगठन में त्याग की मिसाल पेश करते हुए कहा कि मुझे नहीं डॉक्टर विनोद बंसल को चुनाव लड़ाइएगा तो जीत निश्चित होगी, हालांकि चौधरी चैन पाल भी लोनी क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं हर वर्ग में उनकी पहचान है। और वह उसे चुनाव को बहुत आराम से भारी मतों के अंतर से जीत सकते थे, लेकिन पार्टी के लिए उनके समर्पण की भावना ही उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाती है। उनके त्याग को लोग आज तक नहीं भूले हैं। लोगों का कहना है कि भाजपा ने बहुत देर से उनको जिला अध्यक्ष बनाया लेकिन देर आए दुरुस्त आए की चर्चा भाजपा कार्यकर्ताओं में इस समय में जोरों पर है।गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चौधरी चैनपाल को जनपद का अध्यक्ष नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाती एवं एक दूसरे को बधाई दी। वहीं वही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों का भी दिन भर तांता लग रहा।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसके तहत भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता चौधरी चैनपाल पावी को जनपद गाजियाबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे ही चौधरी चैनपाल के नाम की घोषणा हुई तो जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड गई । भाजपा के नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस निर्णय की सराहना की। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना था कि चौधरी चैन पाल पुराने एवं कर्मठ कार्यकर्ता है। वह हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं। और पिछले कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी में संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को जनपद में मजबूत किया है। वह मंडल अध्यक्ष से लेकर जिले के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी ने अबकी बार सराहनीय और सही निर्णय लिया है पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता को जनपद की कमान सौंप गई है। चौधरी चैन पाल जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता है। उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी। उन्हें संगठन का पुराना अनुभव रहा है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना था कि अधिकांश जिला अध्यक्ष अब से पहले कार्यकर्ताओं के ऊपर थोपे गए जो दूसरे दलों से आए। लेकिन चौधरी चैन पाल को गाजियाबाद जनपद का जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सराहनीय कार्य किया है। इससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रविवार को जब से चैन पाल के जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई है, तभी से कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा आनेकों स्थानों पर चौधरी चैन पाल के जिला अध्यक्ष बनने पर मिठाइयां बांटी गई वह ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया गया। कुल मिलाकर भाजपा ने चौधरी चैनपाल को जिला अध्यक्ष बनाकर गाजियाबाद जनपद में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है। नाराज और कार्यकर्ताओं को भी साधने का प्रयास किया गया है। इसका मुख्य कारण चौधरी चैनपाल का पुराना कार्यकर्ता होना एवं सभी को साथ लेकर चलने कि उनकी शैली को माना जा रहा है। नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष के बारे में कार्यकर्ताओं में आम चर्चा है कि उनमें समर्पण एवं सब को साथ लेकर चलने की अनूठी कला है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक चौधरी चैन पाल को पार्टी द्वारा एक बार लोनी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन उनका समर्पण इतना बड़ा था कि उन्होंने पार्टी संगठन में त्याग की मिसाल पेश करते हुए कहा कि मुझे नहीं डॉक्टर विनोद बंसल को चुनाव लड़ाइएगा तो जीत निश्चित होगी, हालांकि चौधरी चैन पाल भी लोनी क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं हर वर्ग में उनकी पहचान है। और वह उसे चुनाव को बहुत आराम से भारी मतों के अंतर से जीत सकते थे, लेकिन पार्टी के लिए उनके समर्पण की भावना ही उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाती है। उनके त्याग को लोग आज तक नहीं भूले हैं। लोगों का कहना है कि भाजपा ने बहुत देर से उनको जिला अध्यक्ष बनाया लेकिन देर आए दुरुस्त आए की चर्चा भाजपा कार्यकर्ताओं में इस समय में जोरों पर है।