नशीले इंजेक्शन लगाकर गोवंश को बेहोश कर करते थे गोकशी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार                  

0
39

 

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                        नशीले इंजेक्शन लगाकर गोवंश को बेहोश कर करते थे गोकशी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।                                                गजियाबाद। थाना वेव सिटी व ग्रामीण स्वाट पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक के पैर में पुलिस की गोली लगी है। गिरफ्तार अभियुक्त में से एक अमरोहा का रहने वाला नौशाद है। दूसरा संभल का निवासी है।

    गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर अपराधी है उनके विरुद्ध गैंगस्टर, गोकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 25 से अधिक मामले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, संभल आदि में पंजीकृत हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों रात में पहले गोवंश की रैकी करते थे। और बाद में नशीला इंजेक्शन लगाकर उनका कटान करते थे। और गौ मांस को अलग-अलग स्थान पर बेच देते थे। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बदमाश वेंटो कर से घूम रहे हैं। पुलिस ने सुचना मिलने पर उक्त बदमाशों को घेर लिया तो, इन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भाग लिए पुलिस ने दौड़क जवाबी कार्रवाई में अमरोहा के रहने वाले नौशाद के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि दूसरे को दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से‌ तमंचा छुरी, रस्सी व नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here