
सीतापुर में विधवा महिला के साथ दरिंदगी, तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म हैवानियत की हदें पर करते हुए महिला का होंठ भी काट लिया
सीतापुर। तीन दरिंदों ने विधवा महिला के घर मे घुसकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी हवस के भूखे भेड़ियों ने बर्बरता की हदें पार करते हुए महिला के होंठ तक काट लिए। महिला एवं आरोपियों के अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से हालत तनावपूर्ण बने हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के नाम आरिफ, किताबू व कादिर बताए गए हैं। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करवाई कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण है। क्योंकि मामला दो समुदायों के बीच का है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से पाल-पाल का अपडेट ले रहे हैं और घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।