रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकट खरीद कर नमो भारत ट्रेन में सफर किया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ट्रेन में बच्चों के साथ बातचीत भी की

0
70
                  रविंद्र बंसल प्रधान संपादक  /  जन वाणी न्यूज़                        गाजियाबाद। मेरठ से दिल्ली का सफल हुआ आसान मात्र 40 मिनट में पहुंचेंगे मेरठ से दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकट खरीद कर नमो भारत में सफर किया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन में बच्चों के साथ बातचीत भी की। रविवार को प्रधानमंत्री ने मेरठ से दिल्ली नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी टिकट लेकर नमो भारत ट्रेन में पहुंचे। ट्रेन में पीएम बच्चों से मिले। बच्चों ने उन्हें पेंटिंग गिफ्ट की।                                                                                                                                               इस अवसर पर एक बच्ची द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदी में कविता सुनाई जिसके बोल कुछ यूं थे हम तोड़ रहे हैं जंजीरें, हम बदल रहे हैं तकदीरें यह नव भारत है, हम स्वयं लिखेंगे अपनी तकदीर। इनॉग्रेशन के दौरान प्रधानमंत्री को नमो भारत ट्रेन का मॉडल भी दिखाया गया। पीएम नमो भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में सफर किया। इनॉग्रेशन के बाद नमो भारत ट्रेन की दूरी अब बढ़कर 55 किलोमीटर हो गई है। इस ट्रेन द्वारा मेरठ से दिल्ली तक का सफर मात्र 40 मिनट में तय किया जा सकता है। प्रत्येक 15 मिनट बाद दोनों ओर से नमो भारत ट्रेन मिलेगी। दिल्ली अशोक नगर से मेरठ साउथ का स्टैंडर्ड कोच का किराया मात्र डेढ़ सौ रुपए रखा गया है। और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here