कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लोनी कक्षा 6 से 8 तक संचालित था लेकिन वर्तमान सत्र में यह कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए उच्चकृत आवासीय विद्यालय हो गया है

0
38
                रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                        कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लोनी कक्षा 6 से 8 तक संचालित था लेकिन वर्तमान सत्र में यह कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए उच्चकृत आवासीय विद्यालय हो गया है                                                                                                                                                                                                     गाजियाबाद। ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस गाजियाबाद ने निदान स्वरूप अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह की प्रेरणा से लोनी क्षेत्र में सरकार द्वारा विकसित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को उत्तम गुणवत्ता के कंबल वितरित किए गए थे l वितरण के अवसर पर एसडीएम न्यायिक निखिल चक्रवर्ती उपस्थित रहे जिन्होंने बालिकाओं का नवीन आवासीय भवन का निरीक्षण करते हुए बालिकाओं से बातचीत भी की,सभी ने उत्साहित होकर बताया कि उन्हें घर से ज्यादा विद्यालय में रहना अच्छा लगता है। बालिकाओं ने स्वयं द्वारा निर्मित चीजें एसडीएम को दिखाई जिसे देखकर उन्होंने सुझाव दिए की इतनी उत्तम गुणवत्ता की बनाई हुई हस्त निर्मित चीजों को हम बच्चों की आय का साधन भी बना सकते हैं। जिससे उनका उत्साहवर्धन हो लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
जिला समन्वयक कुणाल मुद्गल ने एसडीम को आश्वस्त किया कि बच्चों की सुरक्षा खान-पान रहन-सहन और शिक्षा की गुणवत्ता से कभी कोई भी समझौता नहीं किया जाता।
रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि यह संस्था समय-समय पर जरूरतमंदो के सहायतार्थ आगे बढ़कर कार्य करती है,चाहे शिक्षा संबंधी हो, स्वास्थ्य संबंधी हो या किसी भी प्रकार का जन जागरुकता हो l हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है भारतीय रेड क्रॉस गाजियाबाद l हर माह क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरण, आयुष्मान कार्ड कैंप, रक्तदान शिविर, नंदी हरा चारा सेवा, श्रमिकों को चाय सेवा आदि प्रमुख हैं l
शुक्रवार की सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लोनी में एस डी एम न्यायिक निखिल चक्रवर्ती की उपस्थिति में, सभापति रेड क्रॉस सुभाष गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल, इनर व्हील अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, जिला नोडल बालिका शिक्षा व एस आर जी पूनम शर्मा,एस आर जी विनीता त्यागी, वार्डन गीता त्यागी एवं समस्त कस्तूरबा स्टाफ को साक्षी मानते हुए कंबल वितरित किए तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए सभी बालिकाओं को रेडक्रॉस द्वारा प्रदत्त सैनिटरी पैड व साबुन वितरित किया गया जिसको पाकर सभी लाभार्थी बहुत खुश हुएl
एसडीएम ने रेड क्रॉस के क्रियाकलापों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की l
रेड क्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करने से पूर्व आश्वासन दिया कि भविष्य में भी रेड क्रॉस हर प्रकार की सेवा कार्यों के लिए प्रशासन के साथ खड़ा रहेगा l जो भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति करने के लिए हम कृतसंकल्प हैं l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here