प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण और प्रत्येक आवेदन का समयान्तराल नियमानुसार निस्तारण आवश्यक: डीएम इन्द्र विक्रम सिंह

0
18
         रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  /  जन वाणी न्यूज़                              प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण और प्रत्येक आवेदन का समयान्तराल नियमानुसार निस्तारण आवश्यक: डीएम इन्द्र विक्रम सिंह
किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह
                               गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निराकरण और प्रत्येक आवेदन का समयान्तराल नियमानुसार निस्तारित किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। उन्होने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
जनसुनवाई के दौरान डूडा से सम्बंधित लोन आवेदन खारिज करना, विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन ना लगाने, नालियों की सफाई, पुलिस विभाग सहित नगर निगम, निकायों, राजस्व, झगड़ें आदि के सम्बंध में शिकायतें एवं बालकनी में लोहे की सीढ़ी लगाना, योजनाओं का लाभ, नाली—खडंजे का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य सहित अन्य आवेदन व विकलांग द्वारा मद्द हेतु निवेदन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी ​कि शिकायतें, आवेदन को क्रमवार ध्यानपूर्वक सुनने व पढ़ने के उपरान्त सभी के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए गये। उन्होने विकलांग व्यक्ति हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्ति को पंजीकृत कर उसकी पात्रता को देखत हुए त्वरित उन्हें लाभ दिलाया जायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here