लखनऊ सीए बताकर युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर युवती से साढ़े पांच लाख वसूले

0
43
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                          लखनऊ। सीए बताकर युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म किया । अश्लील वीडियो बनाकर युवती से साढ़े पांच लाख वसूले।
                                                                                                                           पीजीआई निवासी एक युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें  उसके द्वारा आरोप लगाया गया है ,कि जनवरी 2024 में उसका संपर्क टिंडर डेटिंग साइट के जरिए कैलाशपुरी, रणपोली फैजाबाद के रहने वाले अंकित पांडे से हुआ। अंकित ने बहाने से युवती का नंबर ले लिया। और बातचीत शुरू कर दी कुछ समय बीत जाने के बाद युवक ने खुद को सीए व ट्रेडिंग का काम बात कर युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। और लड़की को सीए का सर्टिफिकेट भी भेजा। लेकिन युवती ने शादी करने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने कहा चलो दोस्त बनकर ही रहते हैं। धीरे-धीरे उक्त युवक युवती के घर आने लगा और घर वालों से भी संपर्क में रहने लगा। कुछ समय बाद अंकित पांडे ने उसकी मां से कहा कि घर का रिनोवेशन हो रहा है इसलिए उसे रहने की जगह नहीं है आप अपना दूसरा वाला मकान किराए पर दे दीजिए इस पर उसे वृंदावन स्थित दूसरा मकान रेंट पर दिया गया। आरोपी ने एक दिन धोखे से लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर कई बार में 5.5 लख रुपए वसूल किए। पीड़िता की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here