बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2 ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान हर्षोल्लास से मनाया गया छट पर्व

0
20
             नरेंद्र बसल वरिष्ठ संवाददाता /जन वाणी न्यूज़                              बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2 ग्रेटर नोएडा के तत्वाधान हर्षोल्लास से मनाया गया छट पर्व                                                 ग्रेटर नोएडा । शिवालिक होम्स एवम डिजाइन आर्क ई होम्स सोसाइटी के मध्य स्थित छठ घाट पार्क में पिछले 6 वर्षों की भांति इस वर्ष भी आस्था का महापर्व छठ पूजा बिहार एवं पूर्वांचल के परिवारों द्वारा धूमधाम एवं हर्षो उल्लास से साथ मनाया गया। जिसमें छठ व्रतियों एवम उनके परिवार ने 07/11/24 को अस्ताचल सूर्य एवम 08/11/24 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर एवम छठी मईया की पूजा अर्चना की। सुबह के अर्घ्य के बाद सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में ठेकुआ, खाजा ,नारियल एवं केला का वितरण किया गया ।
इस छठ महापर्व के अवसर पर बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति(रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष शैलेन्द्र चंद्र ओझा , सेक्रेटरी रूपेश कुमार , कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र एवं अन्य समिति सदस्य यूपीसीडा प्राधिकरण , यूपी पुलिस एवं प्रशासन ने पूर्ण सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here