पहले तो सलीम ने संजू बनकर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया गर्भवती होने पर लड़की ने शादी की जिद की तो हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया

0
109
                रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                नई दिल्ली। नांगलोई क्षेत्र में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पहले तो सलीम नमक मुस्लिम युवक ने संजू बनकर 19 साल की हिंदू लड़की सोनी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान सोनी 7 महीने की गर्भवती हो गई। सोनी ने जब संजू उर्फ सलीम पर शादी का दबाव बनाया। जिस पर सलीम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर 19 साल की हिंदू लड़की सोनी की हत्या करके शव को जमीन में दफन कर दिया।
घरवालों को ये तो इतना तो मालूम था कि सोनी का कोई दोस्त है। जिससे वह बातें करती है, लेकिन जब उसका नाम पूछते थे तो कहती थी भूत से बात कर रही हूं।
इस दौरान सोनी 7 महीने की गर्भवती हो गई थी। और संजू बने सलीम से शादी की जिद कर रही थी, दूसरी तरफ सलीम इस बच्चे को गिरना चाहता था।
इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। 21 अक्टूबर को सोनी अपने घर से समान लेके सलीम के पास गई, सलीम अपने 2 साथियों के साथ उसे रोहतक ले गया। रोहतक में तीनों ने मिलकर सोनी की हत्या कर दी। और उसके शव को जमीन में दफना दिया।
सोनी का परिवार इस बात से अंजान था कि संजू मुस्लिम है। पुलिस ने संजू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। उक्त घटना दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र की है।मुहब्बत का ख़ौफ़नाक अंजाम सामने आया है। सलीम नाम के युवक ने सोशल मीडिया इंफ्लून्सर सोनी की हरियाणा के रोहतक में हत्या करके लाश को वही दफ़न कर दिया। सलीम के दोस्त ऋतिक व पंकज ने हत्या में साथ दिया। अब केस खुल गया। लाश गड्ढे से बरामद हो गई। सलीम व पंकज गिरफ्तार है।
सलीम की  दीर्घायु के लिए रखा था व्रत
19 वर्ष की उम्र की युवती सोनी के परिवार ने आरोप लगाया की उनकी बेटी 7 माह की गर्भवती थी। शादी का दबाव बनाने पर उनकी बेटी की करवाचौथ के दिन हत्या की गई। उनकी बेटी ने सलीम की दीर्घायु के लिए व्रत रखा हुआ था। व्रत खुलने से पहले ही उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
भाई बोला- कई बार समझाया, पर नहीं सुनी बात।
रोहतक में बहन के शव को खेत में दफनाया देखकर भाई अपने आंसू नहीं रोक पाया। उसने रोते हुए कहा कि कई बार बहन को समझाया था कि वह लड़का गलत है, उससे दूर रहे, लेकिन वह नहीं मानी और उसे आखिर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here