रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़
कानपुर। जनपद में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। लिफ्ट देने के बहाने महिला हेड कांस्टेबल से युवक द्वारा किया गया दुष्कर्म। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात महिला हैड कांस्टेबल के साथ एक युवक ने बलात्कार किया।अयोध्या में तैनात महिला हैड कांस्टेबल सुल्तानपुर से ड्यूटी करने के पश्चात, करवा चौथ मनाने के लिए घर जा रही थी। वह बस से उतरकर पैदल ही घर की और चल दी थी। रास्ते में धर्मेन्द्र पासवान नामक एक युवक ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। लेट होने के कारण महिला ने उससे लिफ्ट ले ली। उक्त युवक महिला हेड कांस्टेबल को को किडनेप कर उसे सुनसान स्थान पर ले गया। और वहां ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो युवती ने आरोपी की उंगली चबा ली। युवक ने बदले में महिला हेड कांस्टेबल के दांत तोड़ दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधि कार्रवाई कर रही है।