उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भाजपा नेत्री के साथ रेप का प्रयास

0
64
               रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  /जन वाणी न्यूज़                                      देहरादून। सत्ताधारी पार्टी की महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास। महिला नेत्री द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी कई दिन बाद हुई एफआईआर दर्ज। यह बीजेपी का महिला सशक्तिकरण है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ बेस कैम्प में बीजेपी की महिला नेत्री के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा तहरीर देने के कई दिन बाद बाद अब रिपोर्ट दर्ज हो पाई है‌। नेत्री का आरोप है की राकेश चंद शुक्ला नाम के व्यक्ति ने उसके टेंट में घुसकर उसे दुष्कर्म के इरादे से दबोच लिया था। शोर मचाने पर कुछ लोगों के आने से उसकी जान बच पाई। महिला की केदारनाथ में एक दुकान चलती है तथा बेस केंप में रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here