मशहूर टीवी कलाकार हिना खान इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन उनके आत्मविश्वास, हिम्मत और जज्बे ने उन्हें दूसरों के लिए एक मिसाल बना दिया है

0
45
         रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक /जन वाणी न्यूज़                  मशहूर टीवी कलाकार हिना खान इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन उनके आत्मविश्वास, हिम्मत और जज्बे ने उन्हें दूसरों के लिए एक मिसाल बना दिया है। कुछ दिन पूर्व ही हिना ने एक बार फिर अपने फैंस को हैरान करते हुए मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने रैंप पर हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया।
बहुत ही खूबसूरत पिंक सूट में नजर आईं हिना खान
हिना खान ने रैंप पर पिंक कलर का खूबसूरत सलवार सूट पहना हुआ था। जिस के ऊपर पर ज़री का बारीक काम किया हुआ था। इसे उन्होंने ट्रांसपेरेंट दुपट्टे के साथ पेयर किया, दुपट्टे पर भी जरी का सुंदर काम किया हुआ था। उनके लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स, गजरा, चूड़ियों और कुछ रिंग्स ने और भी खास बना बनाया हुआ था। गोल्डन हील्स और ग्लैमरस मेकअप के साथ हिना का पूरा लुक आकर्षित करने वाला था।
उनके फैंस ने हिना को कहा ‘बहादुर शेरनी’
हिना खान की कैंसर से लड़ाई के बीच भी उनकी हिम्मत ने फैंस को बहुत प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “वह बहुत स्ट्रॉन्ग है,” वहीं दूसरे ने कहा, “हिना बहादुर शेरनी हैं।” उनकी हर रैंप वॉक और इवेंट में मौजूदगी ने फैंस को इंस्पिरेशन दी है।
ब्राइडल लुक में भी जीता था दिल
इससे पहले, हिना खान ने अपने ब्राइडल लुक में भी रैंप वॉक कर लोगों का दिल जीता लिया था। लाल लहंगे में दुल्हन के अवतार में सजी हिना ने अपने ग्रेस और एलीगेंस से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनके फैंस का कहना है की बीमारी के बावजूद भी उनका आत्मविश्वास अडिग है। उनकी इस खूबसूरती ने साबित किया है कि कैंसर के बीच जंग में वह एक दिन कैंसर को शिक्शत अवश्य देंगीं।
हिना बहुत ही आत्मविश्वास के साथ कैंसर के विरुद्ध जंग लड़ रही है।
हिना खान को जून महीने में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का डायग्नोज़ हुआ था। उन्होंने यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा कर कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से वह अपने हेल्थ अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। और उनके फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here