मेरठ की जाकिर कॉलोनी में बड़ा हादसा तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में एक ही परिवार के 10 लोगों दबे होने की आशंका

0
44
                नरेंद्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                              मेरठ। जाकिर कॉलोनी में बड़ा हादसा। तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा। मलबे में एक ही परिवार के 10 लोगों दबे होने की आशंका। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ और एनडीआरफ की टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे में 13 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति को मलवे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ- एनडीआरफ की टीम स्निफर डॉग्स के साथ जुटी हुई है।भारी बारिश के चलते भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह हादसा लोहिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर कालोनी में शनिवार शाम करीब 5:15 बजे हुआ। उक्त मकान करीब 35 साल पुराना बताया जा रहा है। समय पर रिपेयर नहीं होने के कारण मकान जर्जर हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी विपिन ताडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा है। इसमें आठ से दस लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पूरा मलवा हटाने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।
एडीजी ने बताया कि पूरा परिवार मलबे में दब गया है
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी डीके ठाकुर ने बताया-करीब सवा पांच बजे हादसा हुआ। 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मलबे में दबने से 13 साल की बच्ची सिदरा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबे बाकी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मकान एक विधवा महिला का था, जो अपने बेटों के परिवार के साथ यहां रहती है। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर भैंसों की देरी थी।, इस कारण कई भैंसे भी मालवे में दबी होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। मकान संकरी गली में स्थित है इस कारण जेसीबी मशीन नहीं पहुंच सकी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही मकान भरभराकर गिरा, तुरंत ही लोगों ने मलवे में दबे लोगों को बचाने के लिए मलवा हटाना शुरू कर दिया। तथा तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। मकान के संकरी गली में होने के कारण जेसीबी मशीन नहीं आ सकी। इस कारण फायर ब्रिगेड की टीम ने मैन्युअल बचाव कार्य शुरू किया । करीब दो घंटे बाद दूसरी मशीनें आईं, इसके बाद तेजी से बचाव कार्य शुरू हुआ। मलवे में दबे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
पड़ोसियों द्वारा यह मकान 90 वर्षीय वृद्धा नफो का बताया गया है।
मकान में नफो और उनके दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने परिवार सहित रहते हैं। शाम को करीब 5:15 बजे भरभराकर मकान गिर गया। परिवार उसे समय पूरा परिवार मकान में मौजूद था। परिवार के सभी सदस्य मलवे में दब गये। तुरंत ही आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए मलबे को हटाने में लग गए। आसपास के लोगों ने मलवे में तीन लोगों नईम, नदीम और शाकिर को निकाल लिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पड़ोसियों के मुताबिक अभी मलवे में फरजाना, अलीशा, रिजा, सानिया, नफीसा, शाकिब और 3 महीने की बच्ची दबी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश जारी किए। तथा बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा।

 बचाव कार्य में जुटे  लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here