पात्र मत्स्य पालकों को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ, जिससे उनकी आय व रोजगार में हो सके वृद्धि: मंत्री, डॉ संजय कुमार निषाद अन्तिम पायदान पर खड़े पात्र लाभा​र्थी को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ: डॉ संजय कुमार निषाद

0
10
                       नरेंद्र वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                             पात्र मत्स्य पालकों को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ, जिससे उनकी आय व रोजगार में हो सके वृद्धि: मंत्री, डॉ संजय कुमार निषाद
अन्तिम पायदान पर खड़े पात्र लाभा​र्थी को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ: डॉ संजय कुमार निषाद
योजनाओं को वृहद स्तर पर किया जाएं प्रचार—प्रसार: माननीय मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0
गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलैक्ट्रेट में मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 ”डॉ संजय कुमार निषाद” द्वारा मत्स्य विभाग, गाजियाबाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक से पूर्व उनके आगमन पर कलैक्ट्रेट परिसर में मंत्री को गॉड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी अन्य अधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 ”डॉ0 संजय कुमार निषाद” द्वारा बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की 13 सितंबर तक प्रगति, वर्ष 2023-24 के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की दिनांक 13 सितंबर 2024 तक प्रगति, निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मछुआ दुर्घटना बीमा, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य बीज वितरण की प्रगति, ग्राम सभा के तालाबों का दस वर्षीय पट्टा व विभागीय जलाशय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंशानुरूप अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थी को भी योजना का लाभ पहुंचाना है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती हैं, इसके लिए योजनाओें का वृहद स्तर पर प्रचार—प्रसार किया जाएं। अस्पतालों, झुग्गियों, मछली बाजार के क्षेत्रों सहित अन्य जगह पर कैम्प लगाकर, पम्पलेट बांटकर, होर्डिग—बैनर लगाकर योजनाओं का प्रचार—प्रचार किया जाएं। मछुवारों से जुड़ी समितियां, जन सेवकों, जन प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य के माध्यम से हर व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसके लिए सहयोग लीजिए। मंत्री ने कहा कि निषाद राज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, मछुआ दुर्घटना बीमा, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक प्रचार किया जाएं।
मत्स्य मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की उपयोजनाओं यथा बायॉफ्लाक पाण्ड निर्माण व निवेश, मोटर साईकिल बिद आइस बाक्स, कियोस्क निर्माण, आर०ए०एस० निर्माण व फीड मिल व किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआ दुर्घटना बीमा योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ दिलाया जाए, जिससे मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि हो सके व रोजगार का भी सृजन हो सके। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य की जल्द से जल्द पूर्ति करने का प्रयास किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाधिकारी, गाजियाबाद इन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल, जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी सुभाष कश्यप, उप निदेशक मत्स्य मेरठ मण्डल, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, खाद्य सुरक्षा अधिकार, जिला परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here