जन वाणी न्यूज़ मेरठ। नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। टांग में गोली लगने के बाद दर्द से कराह रहे इस युवक का नाम तालिब है। इस युवक पर आरोप है की इसने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर अपने 4 – 5 दोस्तों को बुलाकर लड़की को उनके हवाले कर दिया। इस लड़के ने भी कई घंटे तक लड़की के शरीर को नोचा। उसके बाद इसके दोस्तों ने लड़की के साथ भारी हैवानियत की । बेहोश होने पर एक सुनसान घर में लड़की को नग्न अवस्था में छोड़ कर भागे गए। अब इस दरिंदे के बाकी दोस्तों की भी तलाश की जा रही है।