जनपद में बैंक के शाखा प्रबंधक एवं महिला कैशियर द्वारा बड़ी धोखाधड़ी कर बैंक से 13 करोड रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया

0
73
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                                      उधम सिंह नगर। जनपद में बैंक के शाखा प्रबंधक एवं महिला कैशियर द्वारा बड़ी धोखाधड़ी कर बैंक से 13 करोड रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है।‌ पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कलर प्रिंट से चेक बनाकर खाते से निकाल लिए 13 करोड़ से अधिक रुपए। उसके बाद बैंक मैनेजर और कैशियर ने रिजाइन कर दिया।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर ने मिलकर एसएलओ के खाते से 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। दोनों ने इस इस कार्य को अंजाम देने के लिए कलर पेपर पर प्रिंटर की मदद से चेक बना लिया। मामले की जानकारी होने पर थाने में शिकायत की गई जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उधम सिंह नगर में घाटी हैरान कर देने वाली घटना से सब सकते में आ गए हैं। मामला सामने आने पर पता चला कि बैंक के कर्मचारियों ने ही यह कारनामा किया है। जिससे अधिकारियों के होश उड़ा गए। पूरा प्रकरण रुद्रपुर की इंडसइंड बैंक शाखा का है। शाखा के मैनेजर और कैशियर ने एसएलओ के बैंक खाते से फर्जी चेक द्वारा 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस घटना की जानकारी होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही तत्काल गड़बड़ी की गहनता से जांच की गई। इसके बाद पूरा प्रकरण उजागर हो गया। तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों शाखा प्रबंधक एवं महिला कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here