पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम मथुरा वृंदावन जन्माष्टमी के अवसर पर पूरी तरह से श्री कृष्ण के रंग में रंग गये

0
21

जन वाणी न्यूज़                                                                                    ‌ मथुरा वृंदावन। पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम मथुरा वृंदावन जन्माष्टमी के अवसर पर पूरी तरह से श्री कृष्ण के रंग में रंग गये है। देश के कोने-कोने से श्री बांके बिहारी के दर्शन करने के लिएृ मथुरा वृंदावन में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब । जन्म भूमि में प्रातः 5:00 बजे मंगला आरती से जन्माष्टमी की शुरुआत हुई। जन्मभूमि को कारागार की तरह सजाया गया है। मध्य रात्रि को 1008 कमल पुष्पों से अर्चन होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज सुबह जन्मभूमि पहुंचे पूजा अर्चना कर दान किया। कवि कुमार विश्वास भी मथुरा में है उन्होंने रमन रेती की मिट्टी पर लौट लगाई मान्यता है कि रमन रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान श्री कृष्णा रेती पर लेटे थे शाम को मथुरा में इतनी जोरदार बारिश हुई की सड़कों पर पानी भर गया फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। चारों ओर जय श्री कृष्णा, राधा कृष्ण व जय कन्हैया लाल के उद्घोष से ऐसा प्रतीत होता था की पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया है। चारों ओर जय श्री कृष्ण के नारे गुंजायमान थे। भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। ब्रजराज में कुमार विश्वास में लौट लगाई। देखते ही छठ बनती थी मंदिरों में भारी भीड़ सुबह से ही लगी हुई है। बताया गया कि यह कार्यक्रम रात 2:00 बजे तक चलता रहेगा। क्योंकि कृष्ण जी का जन्म आधी रात को हुआ था इसलिए लोग आधी रात तक व्रत रखते हैं और जन्मोत्सव का यह प्रोग्राम आधी रात के बाद तक चलता रहता है। भजन कीर्तन एवं भंडारों का आयोजन किया जाता है। मुथरा वृंदावन नगरी की तो आज छठा ही निराली है। चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की आदि नारे गुंजायमान हो रहे हैं। दूर-दूर से आए भक्तों की मंदिरों में लंबी कटारे लगी है। लेकिन भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। दूसरी ओर गुजरात के द्वारा का मंदिर पर भी भक्तों का सुबह से शाम तक द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए हज्जूम लग रहा।
द्वारिका मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर लगा भक्तों का हज्जूम 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here