
लाइव टाइम्स” चैनल किया लांच, कार्यकर्ताओं को दिये दिशा—निर्देश
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार सुबह हिंडन एअरपोर्ट पर आगमन हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। शुक्रवार को प्रात: 11:00 मुख्यमंत्री द्वारा होटल रेडिसन ब्लू, कौशाम्बी में आयोजित ”लाइव टाइम्स” चैनल के ग्रांड लॉचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मलित हुए। और चैनल लॉच किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों से वार्ता की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हिन्दी भवन में ”कार्यकर्ता बैठक” कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा जनपद से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया गया।