वाराणसी : अध्यापिका प्रिंसिपल संग भागी , पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई

0
78
                                              जन वाणी न्यूज़                                            वाराणसी : अध्यापिका प्रिंसिपल संग भागी , पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाली अध्यापिका स्कूल के प्रिंसिपल के साथ भाग गई। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर उसके पति द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
अध्यापिका के पति ने बताया कि जिस दिन से उसकी पत्नी लापता हुई है। उसी दिन से स्कूल का प्रिंसिपल भी लापता चल रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि उसकी पत्नी को प्रिंसिपल भाग ले गया है। बता दें की प्रिंसिपल और अध्यापिका दोनों शादीशुदा हैं। दोनों एक-एक बच्चे के माता-पिता बताए गए हैं। दूसरी और पुलिस ने अध्यापिका के पति के तहरीर पर सोमवार को गुमशुदगी दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here