नरेंद्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ लोनी। थाना पुलिस ने साथियों के साथ मिलकर मारकर छुरी मार युवक की हत्या करने के आरोपी को क्या गिरफ्तार। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के बाकी साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 2 अगस्त को इरफ़ान सैफी पुत्र अजीज अहमद सैफी निवासी अशोक विहार लोनी ने थाने में तहरीर दी कि उसके बेटे अरशद को असलम में उसके साथियों ने मिलकर छोरी मार कर घायल कर दिया है। जिसको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। तहरीर मिलते ही थाना लोनी पुलिस द्वारा तुरंत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई। रविवार को लोनी थाना पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले खुर्शीद उर्फ मुन्ना पुत्र बशीर निवासी जैन कॉलोनी अशोक विहार को पुस्तक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। अन्य वंचित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले इरफान सैफी पुत्र अजीत सैफी निवासी अशोक विहार के बीच प्लांट में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने साथी सलमान व अफ़रीद के साथ मिलकर मौका देखकर इरफान के पुत्र अरशद को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे बाद में उसकी मौत हो गई थी।