कमिश्नरेट वाराणसी में देर रात नौ पुलिस निरीक्षक इधर से उधर किए गए

0
34
जन वाणी न्यूज़                                                 Jan Vani news              by Jan Vani.                                                                                    कमिश्नरेट वाराणसी में नौ निरीक्षकों का तबादला, प्रभारी निरीक्षक चेतगंज को भेजा गया गैर जनपद
वाराणसी। कमिश्नरेट के नौ प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात यहा जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक चेतगंज डॉक्टर आशीष मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक वाराणसी में लंबे समय तक रहने के कारण उन्हें गैर जनपद भेजा जा रहा है।
चौबेपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला को शिवपुर थाने का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। पुलिस लाइन से दिलीप कुमार मिश्रा चेतगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कपसेठी थाना प्रभारी रहे बांकेलाल को पुलिस लाइन भेजा गया है उनका ट्रांसफर जीआरपी में किया जाएगा। डीसीपी वरुणा ज़ोन कार्यालय में कार्यरत अरविंद कुमार सरोज को कपसेठी थाने की कमान दी गई है। रामनगर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा को चौबेपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे अनिल कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक रामनगर थाना बनाया गया है।
पर्यटक थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह को एएचटीयू थाने का प्रभार सौंपा गया है । वहीं एएचटीयू थाने के प्रभारी रहे योगेंद्र प्रसाद को पर्यटक थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here