राहुल गांधी ने की सफाई कर्मचारी आंदोलन के सदस्यों से मुलाकात

0
13
 जन वाणी न्यूज़                                      Jan Vani news                   लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में सफाई कर्मचारी आंदोलन के सदस्यों से मुलाकात की
नई दिल्ली। लाेक सभा में नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार काे संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में सफाई कर्मचारी आंदोलन के सदस्यों और मैला ढोने की प्रथा से जुड़े लोगों से मिले। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी ने साेशल मीडिया एक्स पर दी है। जिसमें बताया गया है कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी से उनके संसद स्थित कार्यालय में सफाई कर्मचारी आंदोलन के सदस्यों और मैला ढोने की प्रथा से जुड़े लोगों ने मुलाकात की है।
ऑफिशल पोस्ट में कांग्रेस ने कहा है कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में सीवर और सेप्‍ट‍िक टैंक की सफाई करते हुए 377 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इनकी सुरक्षा और बेहतर जीवन की सरकार को ओर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार इस सच को स्वीकार करें ये तभी संभव हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here