धूमधाम व पारंपरिक तरीके से मनाया गया तीज महोत्सव

0
38

जन वाणी न्यूज़                                                                                                                                     Jan Vani news   

              पूर्वी दिल्ली । महर्षि योग शिक्षण संस्था के द्वारा नर्सरी पार्क दिलशाद गार्डन में मनाया हरियाली तीज महोत्सव। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। तथा इस अवसर पर महिलाओं ने झूला झूलने के अलावा बारिश के बावजूद रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और सामुहिक नृत्य कर भजन और तीज के गीत भी गाए।इस कार्यक्रम का आयोजन महर्षि योग शिक्षा संस्था कीऔर से किया गया था। कार्यक्रम के बाद सबके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई । कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक पूर्व विधायक वीर सिंह विधान, के अलावा कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद गुप्ता, वी के गोयल, दीपचंद, सुखदेव सिंह, आदेश कुमार नरेश सिंह वीरेश प्रसाद, डॉ एस के विश्वास, संगठन की महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन चौहान, के अलावा गीता उर्फ प्रिया, श्यामा देवी, तारा देवी, विमला देवी, शांति देवी, उषा, उमा देवी, तारा देवी, श्रीमती विनोद गुप्ता फूल कुमारी सहित संस्था की कई महिला साधकों ने भाग लिया। अंत में पूर्व विधायक वीरसिंह धिंगान ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और और कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार प्रकट किया।
तीज महोत्सव के दौरान पार्क में उपस्थित महिलाओं के साथ पूर्व विधायक वीर सिंह धींगन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here