विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिलाये जाने हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति की बैठक का आयोजन

0
15
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ 

विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव गोपाल जी की अध्यक्षता में दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिलाये जाने हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति की बैठक का आयोजन

गाजियाबाद।विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव गोपाल  की अध्यक्षता में दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिलाये जाने हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के 2. राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के 1, राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु सर्वश्रेष्ठ स्वनियोजित दिव्यांगजन के 1. राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के 1 व प्रेरणा स्रोत के लिए 1 कुल प्राप्त 6 आवेदन पत्रों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाने हेतु समिति द्वारा सहमति दी गयी। उक्त बैठक में डॉ० अनवर अंसारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल दिव्यांगजन बोर्ड, गाजियाबाद, सुधीर कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी,  शशिकान्त यादव प्र०सहायक जिला सेवायोजना अधिकारी, प्रबन्धक,  अमिताभ शुक्ल, भागीरथ सेवा संस्थान व मनोज मित्तल सदस्य, लोकल लेबल कमेटी गाजियाबाद उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here