थाना किठौर पुलिस द्वारा को ग्राम ललियाना में फायरिंग व मारपीट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 3 जिन्दा कारतूस नाजायज                                                                                           

0
15

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                                                                        थाना किठौर पुलिस द्वारा को ग्राम ललियाना में फायरिंग व मारपीट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस  3 जिन्दा कारतूस नाजायज                                                                                                                                                                                  मेरठ। बृहस्पतिवार को वादी उजैर अहमद पुत्र रियाज अहमद नि0 ग्राम ललियाना ने थाना किठौर में मुकदमा दर्ज कराया। थाने में दी गई तहरीर में उसने उल्लेख किया कि 1.सद्दाम, 2.अकील, 3.जफर पुत्रगण आकिल, 4.दानिश उर्फ दाउद पुत्र महबूब, 5.वसीम पुत्र इसरार, 6.वहाब पुत्र फैजुल हसन, 7.वसीम पुत्र अब्दुल खालिक उर्फ भुल्लन, 8.राशिद पुत्र अब्बास समस्त नि0गण ग्राम ललियाना मेरठ व कुछ अन्य अज्ञात द्वारा जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर रायफल, तमंचो, बंदूक से गोली चलाई गई। जिससे वह बाल-बाल बच गया । उसके भतीजे अयान उम्र करीब 13 वर्ष को गोली लग गई। जबकि वादी के साथ लाठी, डंडो व लोहे की रॉड से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल थाना किठौर मेरठ पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/115(2)351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त घटना के उपरान्त उ0नि0 अभिषेक प्रताप सिहं द्वारा सूचना पर एक पक्ष के 1.दानिश उर्फ दाऊद पुत्र महबूब, 2.वसीम पुत्र इसरार, 3.वहाब पुत्र फैजुलहसन, 4.वसीम पुत्र अब्दुल खालिक उर्फ भूल्लन, 5.अकील पुत्र आकिल, 6.वासिद पुत्र राशिद निवासीगण ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ तथा द्वितीय पक्ष के 1.तस्वीर पुत्र अय्यूब, 2.उजेर पुत्र रियाज निवासीगण ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ व कुछ लोग अज्ञात आपस में एक दूसरे को गाली गलौज करना व अपने-अपने हाथो में लिये अवैध असलाहो से एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायर करना व एक दूसरे पर ईट पत्थर फेंकना जिससे वहां मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो जाना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 28/2025 धारा 191(2),191(3),190,352,351(2),131,125,109 बीएनएस व 7 सीएल एक्ट थाना किठौर मेरठ पंजीकृत किया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ , पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक किठौर को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 23.01.2025 को ललियाना गांव में फायरिंग व मारपीट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण शांहजहापुर से महल वाला वाली रोड पर आम के बाग में छिपे हुए है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आम के बाग की घेराबन्दी की गयी तो आम के बाग के छिपे अभियुक्तो द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किये। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो अभियुक्तगण पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हे घायल अवस्था में समय 21.50 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम 1.वसीम पुत्र इसरार, 2.वासिद पुत्र राशिद निवासीगण ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ है। जिनके कब्जे से 1-1 तमन्चा 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 3 जिन्दा कारतूस 315 नाजायज बरामद किये गये । घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त राशिद पुत्र अब्बास नि0 ग्राम ललिायाना थाना किठौर मेरठ को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here