करवाई होने के बावजूद भी अवैध वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं, यूपी पुलिस के कर्मचारी

0
147
जन वाणी न्यूज़                                               Jan Vani news        by Jan Vani news                                                                                   नोएडा। प्रदेश की पुलिस लगातार कार्रवाई होने के बावजूद भी सरकार की छवि खराब करने से बाज नहीं आ रही है। बता दे की गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात एक ट्रेनी दरोगा ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से जबरन 7000 रूपये वसूली करने के साथ अभद्रता की थी। इस मामले को अधिकारियों द्वारा छिपाने का पूरा प्रयास किया गया था। लेकिन घटना के उजागर होने पर अधिकारियों पर गाज गिरी थी। अब एक हेड कांस्टेबल के द्वारा वसूली का मामला सामने आया है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए। आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
आरोपी हेड कांस्टेबल निलंबित
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल के द्वारा बताया गया कि शनिवार को थाना फेज-1 में कार्यरत हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी सुनील कुमार की गाड़ी को छोड़ने के एवज में 7000 रूपये लिए थे। थाना प्रभारी फेज-1 की रिपोर्ट पर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण जांच एसीपी -3 को सौपी है। डीसीपी नोएडा ने थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया है, कि थाने पर आने वाले किसी भी पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here