अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए न्याय का रास्ता खुलेगा आप सांसद : संजय सिंह

0
14
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                                     by Jan Vani news                                                                         नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया की जमानत पर बोले आप सांसद संजय सिंह, ये आप और दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए न्याय का रास्ता जल्द ही खुलेगा। जो 17 महीने मनीष सिसोदिया के बर्बाद हुए उसका हिसाब क्या देश के प्रधानमंत्री देंगे? जो 17 महीने दिल्ली के बच्चों के बर्बाद हुए, एक योग्य शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के बच्चों को दे सकते थे उसका हिसाब कौन देगा? भाजपा का मकसद केवल एक है, विपक्ष के नोताओं को पकड़ कर जेल में डालो। मनीष सियोदिया के घर से एक रुपया बरामद नहीं हुआ, कोई प्रोपर्टी और गहना नहीं मिला फिर भी आपने 17 महीने जेल में रखा। ED हमेशा समय मांगती रही और मामले को टरकाती रही। आज उन सब पर विराम लगा है ये हमारे लिए बहुत बड़ी खबर है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here