सदभावना परिवार ने मनाया दीपोत्सव                   

0
33
            नरेन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                          सदभावना परिवार ने मनाया दीपोत्सव                                                                       डॉ सदभावना जाग्रति फाउंडेशन ने कस्बे की गरीब बालिकाओं के साथ दीपसज्जा, थाल सज्जा, बंदवाल और वाल हैंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 60 बच्चों ने भाग लिया l फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या और दिनेश भवानी के साथ दीपप्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया जूनियर वर्ग की छः बालिकाओं.प्रथम अनन्या,सारिया, मुस्कान, नितिका, छवि और रजा . को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम ज्योति, हिमानी, एशिका, खुशबु, अलीशा और शहनाज़ सहित छः बालिकाओं को सम्मानित किया गया सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट से मुँह मीठा कराया गया। संगीता प्रजापति ने पुरुस्कारों की घोषणा की, एक से बढ़कर एक हुनर प्रतियोगिता में देखने को मिला l कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा, राघव कौशिक, मुस्कान रुहेला, रियालोहरे, हितेषी,ग्रेसी,मुस्कान ने सहयोग किया l यू ट्यूबर राघव कौशिक ने गिटार के साथ सभी के अनुरोध पर अरिजीत सिंह और आतिफ़ असलम के गीत सुना कर शमा बांध दिया। जिस पर उपस्थित लोगों द्वारा जमकर तालियां बजाई गई। डॉ भावना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here