पानी की कमी से सबसे अधिक महिलाएं होती हैं प्रभावित, जल प्रहरी बना रहे हैं जीवन आसान : राजभूषण चौधरी

0
11
             रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                          पानी की कमी से सबसे अधिक महिलाएं होती हैं प्रभावित, जल प्रहरी बना रहे हैं जीवन आसान : राजभूषण चौधरी
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी द्वारा न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित 5वें जल प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिलाधिकारी गाजियाबाद इंद्र विक्रम सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को किया गया सम्मानित 
पांचवें जल प्रहरी सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का सम्मान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लिया गया
शनिवार को जनपद गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को मिला जल प्रहरी सम्मान
नई दिल्ली। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, जहां भी पानी की कमी होती है। उससे सबसे अधिक महिलाएं ही प्रभावित होती हैं। ऐसे में जल संरक्षण जरूरी है। खेत का पानी खेत में होना चाहिए और जहां पानी पहुंच रहा है वहां रोजगार, परिवार समृद्ध हो रहे हैं खुशियां बढ़ रही हैं। यह विचार केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने प्रकट किए । वह राजधानी के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित 5वें जल प्रहरी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने काफी हद तक पानी की समस्या को सुलझाया है। जल जीवन मिशन से पानी घर -घर पहुंचा है। और जल संचय , जन भागीदारी
मुहिम का असर दिख रहा है। लोग जल संरक्षित करने को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोग खराब खाने व पानी से बीमार होते थे, लेकिन अब ऐसे मामलों में कमी दिखाई देती है।
सम्मान समारोह में जल संरक्षण के लिए देशभर से 37 जल संरक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें जल संरक्षण, प्रबंधन की दिशा में किए गए कार्यों के मद्देनजर इस वर्ष उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य रहा।
इस वर्ष जल संचय, जन भागीदारी की परिकल्पना पर आधारित परियोजनाओं को जूरी द्वारा चयन में प्राथमिकता दी गई है। वहीं, संसदीय जल संसाधन मामलों के सदस्य सांसद बालयोगी उमेशनाथ ने कहा कि कुआं, तालाब व नदियों को बचाने की जरूरत है। कई नदियां व कुआं लुप्त हो गए हैं। जो पौधे पानी को फिल्टर करते थे, वह अब गायव हो गए हैं। इनका संरक्षण करना महत्वपूर्ण है। इसी तरह वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील देवधर ने कहा कि देश की ऊर्जा को बचाना चाहिए। यह सबका दात्यिव है। कार्यक्रम के संयोजक अनिल सिंह व सरकारी टेल के सीईओ अमेया साठे ने सभी जल प्रहरियों का स्वागत किया व आभार जताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने प्रदर्शनी का आयोजन किया जबकि बिग एफएम ने जल प्रहरियों के कार्यों पर विशेष चर्चा की।
आयकर आयुक्त एवम जल प्रहरी नितिन बघमोड़े ने चर्चा के दौरान जल प्रहरियों की मुश्किलों पर प्रकाश डाला व जल प्रहरियों ने अधिकारियों से जल प्रबंधन, संवर्धन कार्यो में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में दर्जन से ज़्यादा जिलाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह जल संरक्षण, प्रबंधन कार्यो के प्रति समर्पित भाव से सहयोग जारी रखेंगे।
इन लोगों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में नीति आयोग, नेशनल वाटर मिशन (जल शक्ति मंत्रालय) एडिशनल सेक्रेटरी अर्चना वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे।
इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान के लिए गठित जूरी की अध्यक्ष जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल भी मौजूद रहीं। दिल्ली से जल प्रहरी के लिए एमिटी स्कूल पुष्प विहार को सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्तर प्रदेश से भदोही जनपद के जिलाधिकारी आईएएस गौरंग राठी, गाजियाबाद के जिलाधिकारी आईएएस इन्द्र विक्रम सिंह, आईएएस अभिनव गोपाल को सम्मानित किया। साथ ही, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी आईएएस मनीष वर्मा, नीला जहां फाउंडेशन के अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा, बांदा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, सेफ ट्रस्ट नोए‌डा के संस्थापक विक्रांत तोंगड़, हरियाणा से तरुण भारत संघ मेवात, सर्वकल्याण मंच के नवीन कौशिक के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिसौदिया व केरल से महात्मा गांधी नरेगा राज्य मिशन मिशन निदेशक आईएएस निजामु‌द्दीन . ए. बहुजन हितकारी शिक्षा प्रसार समिति निवाड़ी के कार्यक्रम समन्वयक अजय नामदेव और नमामि गोदा फाउंडेशन के सचिव अभिनेता चिन्मय उदगीरकर सहित असम के कई जल दूतों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लेह से आये जल प्रहरी स्टेनज़ीन चोस्फेल आकर्षक बने रहे। तजाकिस्तान के राजदूत लुकमान बोबोक्लोंन जोदा ने भी जल प्रहरियों को समान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here