
मेरठ। प्रेमी द्वारा अपनी शादीशुदा प्रेमिका के ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी। लाश को गन्ने के खेत में दफना दिया। बीच-बचाव करने आई प्रेमिका पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
परतापुर थाना क्षेत्र में आरोपी ने रविवार की रात महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच कहा – सुनी हो गई। आरोपी ने इसके बाद महिला की गोद से बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक दिया।
महिला द्वारा जैसे ही बीच-बचाव किया गया, तो आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। घायल अवस्था में खून से लथपथ महिला किसी तरह जान बचाकर गांव में पहुंची। लोग ने उसे अस्पताल पहुंचाया ।
महिला नजराना हमले के बाद लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, फिर वहीं बैठ गई।
इशारे से बताई पूरी वारदात
थाना लोहियानगर के नरहैड़ा गांव की रहने वाली नजराना (28) की शादी 10 वर्ष पहले परतापुर के काशी गांव निवासी निजाम से हुई थी। नजराना के 2 बेटे हैं। नजराना का पति निजाम पंजाब में कपड़े का काम करता है। और नजराना मेरठ में बच्चों के साथ अकेली रहती है।
नजराना के पिता हमीद ने बताया- पिछले 4 दिनों से नजराना दोनों बच्चों के साथ पिता के घर अपने मायके नरहैड़ा आई थी। फिर शाम को यह कहकर घर से निकली थी कि बच्चों के कपड़े लेने जा रही हूं। इस कारण अपनी ससुराल काशी गांव जा रही हूं। वह अपने ढाई साल के बेटे को भी साथ ले गई थी। बड़ा बेटा पांच साल का है, वह अपने नाना के घर पर ही रह गया था। रात को फोन पर पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि तुम्हारी बेटी मेडिकल अस्पताल में भर्ती है।
बच्चे के शव को लेकर उसके नाना पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर बेटी को देखा तो वह कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। उसके गले पर चाकू से हमला किया गया था, वह गंभीर रूप से घायल थी। उसने इशारे में हमें पूरी बात बताई। इसके बाद हम लोग गन्ने के खेत पर पहुंचे। पुलिस भी हमारे साथ थी। लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने एक लड़के को पकड़ लिया। उसने बताया कि खेत में उसने बच्चे को दफन कर दिया।
इशारों में नजराना ने अपने भाइयों को बताया कि उसके ऊपर तीन लोगों ने हमला किया है। डॉक्टर के मुताबिक- नजराना बोल नहीं पा रही है, क्योंकि उसके गले की वोकल कॉर्ड यानी आवाज की नस कट गई है। हालांकि डॉक्टर इलाज कर रहे हैं, लेकिन नजराना अब बोलेगी या नहीं यह कहना मुश्किल है।
महिला ने इशारे में पूरी घटना की जानकारी दी।
नजराना हमले के करीब एक घंटे बाद बेहोश हो गई थी। सुबह करीब तीन बजे उसे होश आया, तब उसने इशारे से ही पूरी घटना के बारे में बताया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने 5 बजे सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक निशान देही पर 5.30 बजे गन्ने के खेत में दफनाए गए मासूम की लाश को बाहर निकाला गया। नजराना के पिता हामिद ने बताया- हमें 6 बजे दारोगा ने बताया कि तुम्हारे नाती की लाश मिली है।
नजराना के पिता हामिद ने बताया कि आरोपी का नाम सालिम है। आरोपी काशी गांव का रहने वाला है, जो उसकी बेटी के सामने वाले मकान में रहता है। सालिम की हामिद दामाद के परिवार से रंजिश चली आ रही है। वो मेरी बेटी के पीछे पड़ा था। अब दोनों में क्या कुछ बात हुई, यह मैं नहीं जानता हूं। लेकिन दोनों परिवारों में रंजिश थी। पहले भी झगड़ा हो चुका है। सालिम ने दामाद के घर चोरी की थी, जिसमें उस पर मुकदमा हुआ था। वो पहले भी दामाद पर हमला कर चुका है।
नजराना को एक घंटे बाद ही होश आ गया था।
नजराना को एक घंटे बाद ही होश आ गया था।
वहीं, पूरे मामले में परतापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे की बॉडी मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपी कौन हैं, कहां हैं, इसकी भी तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस को घायल महिला की सूचना मिली थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद महिला की शिकायत के आधार पर सालिम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को मारकर दफना दिया है। निशानदेही पर बच्चे की बॉडी बरामद की है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।