लॉरेंस विश्नोई गैंग से जान के खतरे को देखते हुए मुम्बई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा दोगुनी कर दी है,कौन हैं लॉरेंस विश्नोई?

0
118
              रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  /जन वाणी न्यूज़                                लॉरेंस विश्नोई गैंग से जान के खतरे को देखते हुए मुम्बई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा दोगुनी कर दी है। 
सलमान की सुरक्षा अब मुंबई पुलिस करेगी। वह मुंबई पुलिस के निगरानी में रहेंगे।
दूसरी और विश्नोई सभा ने सलमान से कहां है कि,अगर सलमान खान उनके मंदिर में आकर माफी मांगें, तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा, अगर उन्हें मंदिर आने में खतरा महसूस होता है। तो विश्नोई सभा उनकी सुरक्षा की गारंटी लेगी। बता दे कि काला हिरण के शिकार करने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को जान से मारने का अल्टीमेटम दिया हुआ है।                                                                                     कौन हैं लॉरेंस विश्नोई?
लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले के धत्तरांवाली गांव का रहने वाला है।
लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम सतविंदर सिंह है
उनका जन्म 12 फ़रवरी, 1993 को हुआ था। उनके पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे। लॉरेंस ने 12वीं तक की पढ़ाई अबोहर से की और 2010 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में दाखिला लिया।
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही लॉरेंस की एक लड़की से दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। 
कॉलेज चुनाव में हार के बाद हुई हिंसा में लॉरेंस को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। लॉरेंस ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है।
लॉरेंस ने छात्र राजनीति में सक्रिय होकर पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। लॉरेंस गैग इंटरनेशनल स्तर पर ख्याति प्राप्त है। इस गैंग का संचालन कनाडा से गोल्डी बरार करते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here