
इस वक्त की बहुत ही अहम् और ताजा खबर-लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की मुश्किलें बढ़ीं पार्टी अध्यक्ष ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोनी से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कारण बताओ नोटिस में नन्दकिशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है। आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र की प्राप्ति के 7 दिन के अन्दर स्पष्टिकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए।