रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक /जन वाणी न्यूज़ मुरादाबाद। गैर युवक से प्रेम संबंध के शक में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल रिंकी सिंह (35) की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गयी। कातिल कोई और नही बल्कि उसका ही अपना पति सोनू सिंह व उसका साथी ब्रजपाल निकला। दोनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। बता दें कि 17 अक्टूबर को मुरादाबाद में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। जिसकी पहचान 35 वर्षीय रिंकी सिंह के रूप में हुई है। रिंकी सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही तैनात थी। पहचान होने पर खुलासा हुआ है। उसकी हत्या उसके पति ने ही की थी। पति को शक था की उसकी सिपाही पत्नी के 7वीं फेल ओमपाल से प्रेम संबंध है। इसी शक को लेकर उसने अपनी पत्नी की गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। और लाश को दूर फेंक दिया था।