उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर पर पूर्व सैनिकों की जमीन कब्जाने का आरोप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच का आदेश

0
306
नरेंद्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और मुज़फ्फरनगर के प्रभारी मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर पर पूर्व सैनिकों की जमीन कब्जाने के आरोप लगें हैं। यह मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाजपा विधायक और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर के खिलाफ जांच बैठा दी है। बता दें कि मेरठ दक्षिण के विधायक सोमेंद्र तोमर वह प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री पर पूर्व सैनिकों और किसानों की जमीन कब्जा करने के आरोप है।
इसके अलावा सोमेंद्र तोमर पर सरकारी सड़क पर अतिक्रमण करने का भी आरोप लगा है। बता दें कि उक्त सड़क के निर्माण में करीब 40 करोड़ का खर्चा आया बताया गया है। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद द्वारा मेरठ के डीएम को उक्त प्रकरण में पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here