रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला। पत्रकारों को उनका काम करने से कतई ना रोका जाए। हर प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन पत्रकारों को जिम्मेदारी के साथ उपलब्ध कराएं। वरिष्ठ पत्रकारों मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था हर मुख्यालय पर की जाएगी। खबरें दिखाना, ख़बर को जिम्मेदारी से छापना पत्रकारों का मुख्य कार्य है। और पत्रकार ही हमारे समाज का मुख्य आईना है। इसीलिए किसी भी तरीके से सभी जिले में पत्रकारों के खिलाफ बिना वजह एकदम से मुकदमे दर्ज न किए जाएं। वरना तो सम्बन्धित अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के आदेश जारी करने पर प्रदेश के पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की है। और इस फैसले को अति सरहानीय है बताया है। प्रदेश के पत्रकारों को उम्मीद है कि अब उनका अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाने वाले विभिन्न तरह के उत्पीड़न पर अंकुश लग सकेगा।