प्रेमी संग प्रेम संबंधों को परवान चढ़ाने एवं प्रेमी के साथ शादी रचाने के लिए दिया पति, बच्चों व सास को जहर। आरोपी महिला गिरफ्तार प्रेमी फरार

0
136
     रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़                                                                                   प्रेमी संग  प्रेम संबंधों को परवान चढ़ाने एवं प्रेमी के साथ शादी रचाने के लिए दिया पति, बच्चों व सास को जहर। आरोपी महिला गिरफ्तार प्रेमी फरार

कर्नाटक के हसन जिले के बेलूर तालुक के केरलुरू में  अवैध संबंधों को परवान चढ़ाने व बॉयफ्रेंड शिवू से शादी की चाह में पति, सास व बच्चो को ज़हर दे दिया।आरोपी महिला चैत्रा की शादी गजेंद्र से 11 साल पहले हुई थी। महिला का पहले पुनीत नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप हो गया था। अब पिछले एक साल से महिला का शिवू नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति और परिवार के लोगों द्वारा आपत्ति किए जाने के डर से चैत्रा ने कथित तौर पर उनके खाने और कॉफी में जहर मिलाकर उन्हें जान से मारने की योजना बनाई थी। जहरीला खाना खाने के बाद पति, बच्चे और सास बीमार पड़ गई । सभी ने पेट में दर्द की शिकायत की। सभी को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने शुरू में फूड पॉइजनिंग का संदेह जताया, लेकिन गजेंद्र को शक हुआ कि खाने में कुछ गड़बड़ है थी। इसलिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की और आप की महिला से शक्ति से पूछताछ करने पर पुष्टि हुई कि चैत्रा ने खाने में जहर मिलाया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका प्रेमी अभी तक फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here