रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर गाजियाबाद। जनपद में कई निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को किया गया इधर से उधर। थाना प्रभारी लोनी को चार्ज से हटाया गया। वहीं कई उपनिरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया गया। बुधवार देर शाम को जिले की कानून व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए कमिश्नर द्वारा कई थाना प्रभारी व उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस निरीक्षक बृजेश कुमार को लाइन से शालीमार गार्डन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही लोनी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह से लोनी थाने का प्रभार छीन लिया गया है। उन्हें डीसीपी ग्रामीण के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उप निरीक्षक रविंद्र सिंह कंबोज को कवि नगर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद से हटकर अंकुर विहार थाने का प्रभार सोपा गया है। उप निरीक्षक अमित शर्मा चौकी प्रभारी रेलवे रोड थाना लिंक रोड से हटकर भोजपुर थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।