रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़ मंदिर से लौट रही युवती को बैड टच करने वाले 3 सड़क छाप मजनुओं को अकेली लड़की ने छुड़ाए छक्के। उतरा आशिकी का भूत लोग बने रहे तमाशबीन मुरादाबाद। उक्त घटना जनपद के कांठ कस्बे की है। लड़की ने बताया की वह देवी मंदिर से पूजा कर घर वापस आ रही थी। रास्ते में शोएब और इमरान ने कई कमेंट उसे पर किए। लड़की ने पहले कुछ नहीं कहा और बर्दाश्त करती रही। लेकिन थोड़ी देर बाद तीनों लड़की के पीछे चलने लगे। लड़की के द्वारा उनको मना किया। और कहा- बदतमीजी मत करो, लेकिन युवक नहीं माने। और लड़की को बैड टच किया। फिर क्या था दुर्गा रूपी बहन ने एक युवक को दौड़कर पकड़ लिया। उसे थाने ले जाने लगी तो तीनों शोहदों ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित लड़की ने एक युवक को पकड़ लिया। फिर लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी जमकर पिटाई कर आशिकी का सारा भूत उतार दिया। आरोपी वहां से जैसे – तैसे अपनी जान बचकर भागे । लड़की ने एक बाइक पर लिफ्ट लेकर उनका पीछा कर उन्हें कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। फिर से मजनूओं की लात-घूसों से पिटाई की। इमरान सहित 3 शोहदों को युवती ने पुलिस के आने तक पकड़े रखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थाना प्रभारी कांठ ने बताया- युवती से भरे बाजार छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मोहम्मद शोएब, इमरान निवासी अफजलगढ़ और गाजियाबाद के रहने वाले सलमान को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।