गाजियाबाद कोल्ड स्टोरेज के मुनीम से बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े 8 लाख 15 हजार रुपये लूटे

0
47
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़           

गाजियाबाद कोल्ड स्टोरेज के मुनीम से बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े 8 लाख 15 हजार रुपये लूटे

गाजियाबाद।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कविनगर क्षेत्र में अनुसार अजंता कोल्ड स्टोरेज लाल कुआ के मुनीम अमित कुमार के द्वारा  8 लाख 15 हजार रुपये ले जाए जा रहे थे। नेहरु नगर अंडर पास पहुचने पर  एक बाइक सवार 3 लड़के आये जिन्होंने उसकी आंख में मिर्ची झोकी तथा उसका बैग लूट ले गये। इस संबंध में पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया की बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जल्दी ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। थाना कविनगर क्षेत्रान्तर्गत लूट की प्राप्त सूचना मिलने पर धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।                                                            वीडियो बाइट भास्कर वर्मा सहायक पलिस आयुक्त कवि नगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here