रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता/जन वाणी न्यूज़ गाजियाबाद। लोकसभा की यह लोनी विधानसभा का क्षेत्र है। श्रीमान जी इसकी तुलना यहां के जनप्रतिनिधी द्वारा पेरिस के साथ की जाती है। ऊपर तस्वीर में जो आप देख रहे हैं यह लोनी क्षेत्र की लाइफ लाइन कहा जाने वाला दिल्ली सहारनपुर रोड है। इसकी क्या दुर्दशा है यह अंदाजा तो आप तस्वीर देखकर ही लगा लेंगे। इस मार्ग पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे एवं जल भराव के चलते यात्रियों का इस मार्ग से गुजराना दुश्वार ही नहीं नामुमकिन हो गया है।
क्षेत्र वासियों के मुताबिक यहां के जनप्रतिनिधि द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र की तुलना पेरिस से की जाती है। मार्ग की स्थिति बद से बद्तर होने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। वह घंटे यातायात जाम रहना यह लोनी विधानसभा के निवासियों के लिए आम बात है। इस क्षेत्र में नेता तो बहुत है और चुनावी मौसम में बड़े-बड़े लुभाने वायदे भी किए जाते हैं। लेकिन चुनाव के समय किए हुए वायदों से मुकर जाना नेताओं की फितरत बन गई है। दशकों से इस मार्ग की हालत दायनीय है। चुनाव के समय हर नेता इस मार्ग को पेरिस जैसे मार्गों की तरह बनाने का दावा करते हैं। लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रहती है। विधानसभा क्षेत्र के बीचो-बीच से होकर गुजरने वाला यह मार्ग लोनी विधानसभा क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन लाखों की संख्या में वहान दिल्ली व देहरादून की ओर आते जाते हैं। इस मार्ग के द्वारा दिल्ली, बागपत, शामली, कांधला, बड़ौत, सहारनपुर हरिद्वार व देहरादून आदि शहरों के लिए आवा- गवन होता है। यह इस क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद भी इसकी हालत बहुत ही खस्ता है। क्षेत्र के सत्ताधारी पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं नेता किसी न किसी मामले को लेकर आंदोलन करते रहते हैं। स्वयं क्षेत्रीय विधायक भी आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी देते रहते हैं। लेकिन महूंबाये खड़ी इस गंभीर समस्या को चाहे वह सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी हो या क्षेत्रीय विधायक अनदेखा किए हुए है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अपनी सहूलियत के लिए समस्याओं को उठाते हैं। जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना- देना नहीं है। क्षेत्र के लाखों दैनिक यात्रियों को इस मार्ग से गुजरने में प्रतिदिन भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। लेकिन कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है।
Home नेशनल उत्तर प्रदेश यह लोनी विधानसभा है, जनाब इसकी तुलना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा पेरिस से...