बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर बंथला नहर मार्ग पर सूटकेस में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

0
129

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़                                                                                                                                                                                            बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर बंथला नहर मार्ग पर सूटकेस में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

लोनी। एसीपी अंकुर विहार ने बताया मंगलवार को प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेहटा हाजीपुर से बंधला को जाने वाले नहर रोड़ के किनारे एक सूटकेस में डेड बॉडी पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के फील्ड यूनिट को बुलाया। फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करके साक्ष्य एकत्र किये तथा उक्त सूटकेस को खोला गया उक्त सूटकेस के अंदर लगभग 25 वर्ष की अज्ञात महिला जोकि सिंदूर और बिछिया पहने है जिससे स्पष्ट होता है कि वह हिन्दू है। अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ पुलिस द्वारा उक्त शव को कब्जे में ले करके पंचायतनामा भर करके पोस्टमार्टम हेतु डेड बॉडी भेजी गई है। तथा उक्त अज्ञात महिला के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here