महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु थीम ‘टॉक शो विथ ऑयडलस्” कार्यक्रम आयोजित

0
6
                   प्रदीप बंसल उप संपादक / जन वाणी न्यूज़                            महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु थीम ‘टॉक शो विथ ऑयडलस्” कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रदेश में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अन्तर्गत संपादित गतिविधियों के द्वितीय दिवस पर गतिविधी थीम ‘टॉक शो विथ ऑयडलस्” का आयोजन जनपद के लोकमान्य जनता इंटर कॉलेज, मोरटा, में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जनपद की अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने वाली महिलाओं एवं राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से ऊपर की बालिकाओं के साथ संवाद आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया गया, साथ ही संवाद के दौरान अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासा को साझा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पोन्सरशीप योजना, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के साथ ही प्रमुख हेल्पलाईन यथा 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 1090 वीमेन पावर लाईन, 181 वीमेन हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाईन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साईबर हेल्पलाईन आदि का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि व स्वैच्छिक संगठन परम सेवा संस्थान की संस्थापक एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here